मऊ, मई 22 -- रानीपुर। विकास खण्ड परिसर से बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह और संयोजक अजय सिंह कक्कू के नेतृत्व में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाबा बरियासन देव की प्रतिमा तक पहुंचकर तिरंगा यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। इस बीच हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे लगा रहे थे। मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय देश के वीर सैनिकों दिया। कहा केंद्र सरकार की राष्ट्रवादी नीति और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ है। हमारी सेना ने पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कार्यक्रम के संयोजक अजय सिंह कक्कू ने देश के वीर सैनिकों के जज्बे को सलाम किया। कहा यह नया भारत है, किसी से डरने वाला नहीं है। इस दौरान प्रेम प्रतीक दुबे, मानस तिवारी, सन्देश सिंह, राजकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.