चंदौली, अगस्त 15 -- कमालपुर/सैयदराजा, हिटी। स्ववंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कमालपुर और सैयदराजा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कमालपुर कस्बा व्यापार मंडल अध्यक्ष और प्रधान सुदामा जायसवाल के नेतृत्व पुलिस चौकी से तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा वहां से शुरू होकर कस्बे में भ्रमण की। इस दौरान लोगों को तिरंगा का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल ने आजादी के इस पर्व पर अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की लोगों से अपील की। यात्रा रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में चेयरमैन प्रतिनिधि बाढू जायसवाल ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.