मोतिहारी, अगस्त 14 -- मधुबन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर तिरंगा झंडा लगाने को लेकर मधुबन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गयी। बाइक से निकली तिरंगा यात्रा मधुबन भाजपा कार्यालय से निकलकर डाकबंगला चौक पर अंबेडकर का प्रतिमा पर व चोरमा चौक पर जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। नेतृत्व मधुबन के विधायक राणा रंधीर सिंह ने किया। इस दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर15 अगस्त के दिन घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की गयी। यात्रा के दौरान लोग भारत माता की जय,बंदे मातरम,हिन्दुस्तान जिंदाबाद नारे लगाए। तिरंगा यात्रा मधुबन से पकड़ीदयाल,शखपुरवा,फेनहरा होते हुए पुन: मधुबन पहुंची। मौके पर आशपुरन कुशवाहा,राजेश सहनी,नीतीश सर्राफ,श्याम सुंदर प्रसाद,रंजन तिवारी,अशोक सिंह,जंगबादुर कुशवाहा,विसु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.