बिजनौर, अगस्त 11 -- भाजपा मंडल स्योहारा में तिरंगा अभियान को लेकर के एसआईटीआई कॉलेज खुर्द कादराबाद में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बूथ के अध्यक्षों को तिरंगे यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और संयोजकों को डॉ. दीप सौरभ सिंह पार्थ सदस्य हिंदुस्तान एकेडमी उत्तर प्रदेश सरकार ने कमान सौंपी। एवं बूथ अध्यक्षों को तिरंगा यात्रा निकालने के लिए प्रोत्साहित किया। तिरंगा यात्रा 12 अगस्त दिन मंगलवार को रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर नल तिराहे पर समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम में विपिन शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह सैनी, दीपांशु चौहान, अमित वर्मा, शरणजीत जोशी, बलराम जोशी, सेवक वाल्मीकि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.