सिद्धार्थ, अगस्त 9 -- बर्डपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। यह बैठक नगर के एक विद्यालय परिसर में हुई। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष कार्यकर्ता पदाधिकारी बंधु आम जनमानस के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकालते हैं। इस वर्ष पर भी यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता सहयोग करें। इस दौरान मंगलेश शुक्ला, श्रवण दुबे, अम्बरीश जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, रामनिवास विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...