रामपुर, मई 17 -- शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। रामपुर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को रामपुर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले अपने आवास पर पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद तिरंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, महा सिंह राजपूत, मुन्नी देवी गंगवार, पंकज लोधी, महेश मौर्या, वीरपाल पाल, महेंद्र लोधी, सोनू लोधी, विकास दीक्षित, राम बहादुर, ओमप्रकाश लोधी, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.