नोएडा, अगस्त 10 -- ग्रेटर नोएडा। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पांच मंडलों में हर घर तिरंगा यात्रा निकालने के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। घरों पर तिरंगा फहराकर देश के सम्मान और गर्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक तेजपाल नागर ने दादरी नगर में शहीद स्मारक स्थल से राव उमराव की प्रतिमा तक स्वछता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान चला रही है। इसके आयोजन से जन- जन में देशभक्ति की भावना जागृत होगी। देश की एकता को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके जरिए जन-जन में देशभक्ति की भावना जगाने का संकल्प है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...