गाज़ियाबाद, नवम्बर 27 -- -हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से पंचाचूली बेस के लिए रवाना हुई यात्रा ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से गुरुवार सुबह 50 बाइकों पर 100 जवान तिरंगा यात्रा पर रवाना हुए। पंचाचूली बेस तक बाइकों पर ये जवान जाएंगे और साहस और शौर्य का परिचय देंगे। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और निजी ऑटोमोबाइल कंपनी की ओर से हुए आयोजन में एयर वाइस मार्शल एस कनन ने हरी झंडी दिखाई। वायुसेना की इस तिरंगा ट्रेल्स यात्रा में वायुसैनिकों के साथ आर्मी और नेवी के भी जवान शामिल हैं। सुबह आठ बजे बाइकों पर सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ जवान तैयार हुए। एयर वाइस मार्शल एस कनन ने जवानों को रवाना करने से पहले कहा कि वायु सेना के ऑपरेशन के बारे में अब ज्यादा से ज्यादा लोग जान रहे हैं। 20 साल पहले तक ऐसा नहीं होता था। यही वजह है कि आ...