आरा, मई 15 -- आरा। भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में बैठक की। देश के सैनिकों के सम्मान में आज शुक्रवार की शाम पांच बजे आरा रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की गई। बैठक में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कार्यक्रम प्रभारी राम दिनेश यादव, जीतू चौरसिया, हैप्पी, मनीष गुप्ता, राकेश उपाध्याय, पिंकू सिंह, निशु व अरविंद यादव समेत कई लोग शामिल थे। अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज व बाइक बरामद शाहपुर। गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित पुलिस बल ने 180 एमएल की 124 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त म...