लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री मंगलवार शाम 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे विकासखंड -2 गोमती नगर स्थित डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 6 बजे रवाना होंगे तथा 6:25 बजे दिल्ली चले जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर तिरंगा यात्रा के बीच स्वागत किया जाएगा। स्वागत की तैयारी के लिए महानगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर बैठक में जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। एयरपोर्ट से निकलते ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा लेकर रक्षामंत्री का स्वागत करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.