अमरोहा, अगस्त 10 -- शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। मिनी स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा अपने निर्धारित स्थानों से होकर गुजरी। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भीड़ के बीच अपने संबोधन में शिक्षक विधायक ने देश हित को सदैव प्रथम बताया। सभी से देश की आन, बान और शान को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की। रविवार सुबह मिनी स्टेडियम से निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शिक्षक विधायक डा.हरी सिंह ढिल्लो ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान, शिक्षक, स्कूल प्रबंधक व नौजवानों के साथ ही क्षेत्रीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा गांधी मूर्ति तिराहा, श्रीगुरु गोविंद सिंह चौक, अटल चौक स्थानों आदि स्थानों से होते हुए निशा पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में तिर...