बिजनौर, अगस्त 13 -- क्षेत्र में तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा कई गांवों से निकाली गई। मंगलवार को किरतपुर ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा तथा बाइक रैली निकाली गई। यात्रा शिव मंदिर गोपालपुर से आरंभ होकर ग्राम पुरुषोत्तमपुर, ब्रह्मजीतपुर चंदा, कलाबुजुर्ग, मुबारकपुर खोसा, औरंगपुर नंदलाल, कुम्हेडा , जलालपुर, नंदपुर ,हकीकतपुर होते हुए शिव मंदिर गोपालपुर पर पूर्ण हुई। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगे। तिरंगा यात्रा में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नगीना नीरज बिश्नोई ,रविंद्र सिंह डॉक्टर बेगराज ,तूफान सिंह ,दयानंद शर्मा,मनोज बालियान ,देवेंद्र सिंह तोमर ,आकाशदीप,शिवलाल कश्यप , हेमंत मलिक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...