कोडरमा, अगस्त 14 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सतगावां प्रखंड में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत कलीडीह पेट्रोल पंप से हुई, जो हलकुशा, पचमौह, राउतडीह मोड़, मरचोई मोड़, बरियारडीह, बासोडीह, समलडीह, रामडीह, गांगडीह और चांदडीह होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुँची। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने "वंदे मातरम", "भारत माता की जय" और "वीर शहीदों अमर रहें" जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। साथ ही, 15 अगस्त के अवसर पर प्रखंड के सभी ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए और देशभक्ति के माहौल में तिरंगे की शान बढ़ाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.