फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान पर प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। सोमवार को जहां मुख्य मार्गो पर तिरंगा रैली निकली तो वहीं आफीसर्स क्लब में तिरंगा मेले में राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिली। तिरंगा मेले में तिरंगे के रंगों पर आधारित वस्तुओं की धूम रही। मेले में स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाये गये स्टालों के उत्पादों ने हर किसी को प्रभावित किया। पूर्वान्ह स्पोर्ट्स स्टेडियम से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में रैली निकाली गयी। रैली में छात्र छात्राओं के अलावा अधिकारी, कर्मचारियों, अध्यापकों, एनसीसी कैडेट्स, पीआरडी होमगार्ड और पुलिस जवानों की भागीदारी दिखी। भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज मुख्य मार्गो पर सुनायी पड़ी। आफीसर्स क्लब में तिरंगा मेले का शुभारंभ डीएम ने फीता ख ोलकर...