प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे चरण में मंगलवार को प्रशासन की ओर से शहर के तुलसी सदन हादीहाल में तिरंगा महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव में आयोजित तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर अफसरों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। मंगलवार को तुलसी सदन हादीहाल में हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरुआत डीएम शिवसहाय अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर की। जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट महोत्सव में संस्कृति विभाग, माध्यमिक वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.