महाराजगंज, अगस्त 12 -- महराजगंज। महराजगंज के एक लान में मंगलवार को तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में रक्तदान शिविर, तिरंगा गैलरी, विभिन्न विभागों के स्टॉल और तिरंगा सेल्फी प्वाइंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा तिरंगा महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ्रंटलाइन कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद तिरंगा रैली का आयोजन कार्यक्रम स्थल से सक्सेना चौक तक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...