बदायूं, अगस्त 17 -- भाजपा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, अशोक भारतीय, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, शारदेंदु पाठक, राणा प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, पारस गुप्ता, डॉ. संजीव गुप्ता, अनुभव उपाध्याय और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य मौजूद थे। इसके अलावा लोधी छात्रावास पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.