कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख तिराहा पर निर्माणाधीन तिरंगा पार्क अब अपने अंतिम चरण में है। शुरू से ही विवादों में घिरे रहे इस पार्क के बन जाने से यह नगर का सेल्फी प्वाइंट साबित होगा। मंगलवार की दोपहर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सभासद रमाकांत त्रिपाठी पप्पी व अन्य लोगों के साथ निर्माणाधीन तिरंगा पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मालूम हो कि दो दिन पहले रात के अंधेरे में अराजकतत्वों ने तिरंगा पार्क में तोडफ़ोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया था। इससे पहले भी ऐसा ही कुत्सित प्रयास अराजकतत्वों द्वारा किया जा चुका है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि तिरंगा पार्क के सीसीटीवी कैमरों को वाईफाई से जोड़ा जाएगा, ताकि 24 घंटे इस पर नजर ब...