कानपुर, अक्टूबर 16 -- तिरंगा डाइट अब किशोरियों को एनीमिया से बचाया जा सकेगा। यह बात सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने कही। कहा, तिरंगा डाइट अर्थात तीन रंग। जिसमें केसरिया रंग वाले खाद्य पदार्थ (गाजर, शकरकंद, पपीता, कद्दू आदि) से शरीर को ऊर्जा मिलेगी। सफेद रंग वाले खाद्य पदार्थ (दूध, पनीर, दही, सोया उत्पाद आदि) से शरीर को प्रोटीन मिलेगा। हरे रंग वाले खाद्य पदार्थ (पालक, मेथी, मटर समेत हरी पत्तेदार सब्जियां) से शरीर को जरूरी विटामिन व खनिज मिलेंगे। इस तिरंगे भोजन से शरीर को जरूरी सभी पोषकतत्वों की भऱपाई होगी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की ओर से गुरुवार को सूर्य विहार स्थित राजकीय बालिका गृह में सर्व समन्वय व पिनाकल एजुकेशन फाउंडेशन की मदद से एक दिवसीय एनीमिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.