हाथरस, अगस्त 14 -- तिरंगा झंडा हमें राष्ट्र प्रेम का एहसास कराता है सिकंदराराऊ। संवाददाता नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत गाए। उन्होंने भारत माता की जय और देश के अमर शहीदों व महापुरुषों के नाम के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान एवं खंड विकास अधिकारी शुभेंदु गोपाल ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नगर पालिका क्रीडा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां बच्चों को तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.