गिरडीह, अगस्त 9 -- डुमरी। भाजपा द्वारा ससारखो मंडल के मंझिलाडीह में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंडल एवं संचालन जयप्रकाश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सिकंदर हेंब्रम एवं सुरेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यशाला में ससारखो मंडल के हर शक्ति केंद्र से संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। सबने तय किया कि हर घर तिरंगा लहराएंगे। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हर घर पहुंच कर तिरंगा झंडा लगाएंगे तथा 14 अगस्त को देवरा मोड़ से खरखो मोड़ तक सैकड़ों बाइक के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पहले जिला में कार्यशाला का आयोजन किया गया था और 7 एवं 8 अगस्त को मंडल स्तर पर कार्यश...