बक्सर, जनवरी 8 -- युवा के लिए ---- उल्लास भरखरा गांव के खेल मैदान पर गुरूवार को खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन मैच का आनंद लेने के लिए खेल मैदान पर बड़ी संख्या में जुटे हुए थे खेल प्रेमी फोटो संख्या- 16, कैप्सन- गुरुवार को खेल मैदान भरखर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को देखते अतिथि। राजपुर संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हरपुर पंचायत अंतर्गत भरखरा गांव के खेल मैदान पर गुरूवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संघर्ष युवा क्लब की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग हिस्से से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। 'मेरा युवा भारत' की तर्ज पर हुए मुकाबले का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष चितरंजन लाल ने किया। इस दौरान मैदान पर काफी संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी हुई थी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुश...