नई दिल्ली, जनवरी 22 -- आज 22 जनवरी, 2026 तिमाही नतीजों के लिए बड़ा दिन है। आज कुल 58 से अधिक भारतीय कंपनियां अपने वित्तीय वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे घोषित करेंगी। यह जानकारी एनएसई और बीएसई के परिणाम कैलेंडर के आधार पर है। अडानी टोटल गैस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, बंधन बैंक, कोफोर्ज, साइंट, डीएलएफ, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी, इंडियन बैंक, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), प्रीमियर एनर्जीज, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, जेन्सर टेक्नोलॉजीज और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, आइक्सिगो, एमफेसिस, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिंजीन इंटरनेशनल, टीटीके हेल्थकेयर और वी-मार्ट रिटेल भी अपने नतीजे जारी करेंगी। क्या हैं ...