देहरादून, नवम्बर 5 -- तिब्बतन होम्स स्कूल में लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ओलंपियाड कोऑर्डिनेटर तेनजिन मोनलम ने कहा कि शिक्षा बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और प्रतियोगिताएं उनके भीतर आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। लायंस ओलंपियाड जैसे प्रयास छात्रों का बौद्धिक स्तर मजबूत करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ाती हैं। यह न केवल उनके अकादमिक प्रदर्शन को सुदृढ़ करती हैं बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी नागरिक बनने की दिशा में भी अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.