वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल में राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। शिवधाम कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम संगठन की ओर से 'कैलाश मानसरोवर और भारत-तिब्बत संबंध: वैश्विक परिदृश्य' पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि तिब्बत की निर्वासित सरकार की रक्षा मंत्री डोलमा ग्यारी ने कहा कि तिब्बत में चीन के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन में अब तक सौ से अधिक लोग आत्मदाह कर चुके हैं। उन्होंने कैलाश मानसरोवर और तिब्बत की स्थिति पर विस्तार से बताया। कहा कि चीन भारत की जमीन पर लगातार अतिक्रमण कर रहा है। चीन अरुणाचल प्रदेश को अपना बताता है, जो सरासर गलत है। कैलाश मानसरोवर के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव को तिब्बती भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति से तिब्बत की मुक्ति का मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.