पाकुड़, दिसम्बर 18 -- महेशपुर, संवाददाता। अपर समाहर्ता सह महेशपुर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी जेम्स सुरीन ने गुरुवार को प्रखंड के कई विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारुकी भी उपस्थित थे। अपर समाहर्ता सहित अन्य अधिकारियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरकीट्टी में बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाया। उसके बाद सभी अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ तिथि भोजन खाया तथा बच्चों को दिए गए भोजन का स्वाद चखकर गुणवत्ता का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, बीडीओ, सीओ ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासन का पालन करने की बात कही। वहीं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों को गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.