जौनपुर, जुलाई 20 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद इमामपुर गांव में शनिवार की रात बंद पड़े मकान का ताला काटकर भीतर घुसे चोर चार कमरों की कुंडी तोड़ दिए। कमरे में रखी तिजोरी का लाक न टूटने पर उसी के बगल एक बोरी में रखे सरसों और कपड़े लेकर भाग गए। यदि चोर सरसों की बोरी में हाथ डाल टटोले होते तो उन्हें तिजोरी की चाबी मिल गई होती। गृहस्वामी दिल्ली से घर के लिए निकल चुके हैं। गांव के जिला मुख्यालय मार्ग पर संतोष सोनी का दो तले का मकान बना हुआ है। उसमें ताला बंद कर दिल्ली में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। शनिवार की रात चोरों ने ताला रेत दिया। उन्होंने बताया कि कमरे में तिजोरी के बगल एक बोरे में लगभग 40 किग्रा सरसों रखी थी। तिजोरी की चाबी उसी बोरे के भीतर रखी थी। यदि चाबी चोरों के हाथ लग गई होती तो बड़ी क्षति हो जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.