फरीदाबाद, जनवरी 10 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने की। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा के साथ हुई इस बैठक में तिगांव क्षेत्र के सभी निगम पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान मंत्री राजेश नागर ने पार्षदों से एक-एक कर उनके वार्डों की समस्याएं सुनीं। पार्षदों ने सड़क, नालियों की हालत, सीवर जाम, पीने के पानी की कमी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों को सामने रखा। मंत्री ने अधिकारियों को इन समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। मंत्री नागर ने कहा कि नगर निगम का काम सीधे जनता की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा है। सड़क, पानी, सीवर और सफाई जैसी मूल सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.