फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। तिगांव में पीएम श्री कन्या स्कूल के भवन का निर्माण होगा। इस पर करीब चार करोड़ रुपये लागत आएगी। शुक्रवार को तिगांव से विधायक और मंत्री राजेश नागर ने इसके निर्माण का शुभारंभ किया। इसके अलावा करीब दस करोड़ की लागत से अन्य निर्माण कार्यों की शुरुवात के लिए नारियल तोड़ा गया। मंत्री राजेश नागर ने तिगांव में अलग-अलग परियोजनाओं की शुरुआत की। पांच करोड़ से फिरनी रोड, 80 लाख से थाना वाला रास्ता और 20-20 लाख रुपये की लागत से गजेंद्र रतीराम का रास्ता, स्वागत गेट और पाइपलाइन शामिल हैं। इसके अलावा अंबेडकर पार्क में शेड, पार्क की बाउंड्री, वाल्मीकि चौपाल का सौंदर्यीकरण और भूमिया बाबा हरसुख पर टीन शेड का निर्माण भी कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पहले भी तिगांव पंचायत 85 करोड़ रुपये के काम करवा चुकी है और अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.