अमरोहा, सितम्बर 25 -- गजरौला, संवाददाता। गंगा का जलस्तर दस सेमी घट गया है। इसके साथ ही भूमि व फसलों का कटान तेज हो गया है। दूसरी ओर सड़कों पर कीचड़ पसरी होने से ग्रामीणों की मुसीबत भी बढ़ गई हैं। बाढ़ खंड के अवर अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि मंगलवार को तिगरी गंगा में जलस्तर 199. 20 के गेज पर था। बुधवार को 10 सेमी पानी घटने के संग जलस्तर 199.10 गेज पर रह गया है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बीते दो दिन से बरसात न होने की वजह से फिलहाल जलस्तर बढ़ने की उम्मीद नहीं है। लेकिन, आशंका है कि बरसात हुई तो फिर बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा, जिसके चलते जलस्तर बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि जल स्तर घटने से भूमि व फसलों की कटान में तेजी आई है। पानी की तेज धार भूमि का कटान कर रही है। शीशोवाली, भुड्डी वाली, जाटो वाली आदि गांवों के रास्तों पर पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.