अमरोहा, अगस्त 28 -- तिगरी गंगा में डूबे तीन सगे भाईयों का गुरुवार की सुबह भी कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। गोताखोर तीनों की तलाश कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी गंगाघाट पहुंच गई है। परिवार वाले भी गंगाघाट पर बैठे हुए हैं। घाट पर लोगों की भीड़ लगी रही। अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी आकाश के बेटे विनायक का मुंडन संस्कार बुधवार दोपहर तिगरी गंगा तट पर किया गया था। इस दौरान आकाश की पत्नी राखी, मां शशिबाला, बहन सुधा और भाई बंटी (23), ओमकार (25) व अनुज (18) भी मौजूद थे। मुंडन संस्कार के बाद परिवार के लोग रिश्तेदारी में हरस्वरूप के घर चले गए थे। जबकि बंटी, ओमकार और अनुज गंगा में स्नान करने लगे थे। काफी देर बाद लौटे परिजनों को घाट पर उनके कपड़े तख्त पर रखे मिले थे। परिजनों के मुताबिक, स्नान करते समय ही तीनों गंगा की गहराई में डूब गए हैं। सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.