लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- कस्बे की मेन बाजार रोड पर चोरों ने कई तीन दुकानों में घुसकर हजारों का माल व नकदी पार कर दी। सुबह दुकान खोलने गए व्यापारियों को घटना की जानकारी हुई। व्यापारियों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। तिकुनियां बाजार में काफी दिनों बाद कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर चोरों ने दुकानों में हाथ साफ कर दिया। अग्रवाल साइकिल व इलेक्ट्रानिक्स के मालिक मनोज अग्रवाल को शनिवार सुबह आठ बजे दुकान पहुंचने पर दरवाजे का ताला व कुंडा टूटा मिला। अंदर गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपए नगद, बैंक की चेकबुक तथा अन्य कागजात गायब मिले। इसी के पास अली हुसैन की साहिल मोबाइल केयर दुकान की छत काटकर अंदर घुसे चोर गल्ले में रखे तीन हजार रुपए सहित करीब दस हजार का माल पार कर ले गए। शानू प्रोविजन स्टोर में घुसे चोर पांच हजार की नगदी और एक हजार रुपए क...