हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धाओं का मंगलवार को समापन हो गया। आखिरी दिन वालीबॉल और कुश्ती प्रतियोगिता हुई। वालीबॉल के सभी वर्गों में तिंदवारी (बांदा) की टीम विजेता रही। स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। आखिरी दिन वालीबॉल एवं कुश्ती खेल के सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक/बालिका वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। वालीबॉल फाइनल मैच एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद एवं उनके प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने किया। उक्त कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक रावेंद्र सिंह गौर, मुस्करा ब्लाक व्यायाम शिक्षक उमेश कुमार मौजूद रहे। संचालन जलीस खान ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी ब्रजेश कुमार सोनी ने बताया कि वालीबॉल प्रतियो...