भभुआ, अप्रैल 8 -- घायल युवक को लाया गया सदर अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित टहनी सिर पर गिरने से लगी गंभीर चोट, ताड़ के पेड़ पर लटका रहा युवक (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। ताड़ के पेड़ पर टहनी काटने के दौरान डाली सिर पर गिरने से लगी गंभीर चोट के कारण मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय विजय पासी भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर निवासी रामचंद्र पासी का बेटा था। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह विजय घर से खाना खाकर दोपहर में ताड़ के पेड़ लबनी लगाने व ताड़ी उतारने गया था। इस दौरान वह टहनी में छेव (छंटनी) रहा था। इस दौरान पेड़ की कई डालियां उसके सिर पर गिर पड़ीं। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वह ताड़ के पेड़ पर ही लटका रहा। क्योंकि उसके पैर में रस्सी लगी थी। घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को मिली। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.