कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- आदर्श नगर पंचायत अजुहा स्थित गांधी चबूतरा मैदान में शुरू हुई रामलीला के दूसरे दिन सोमवार को श्रीराम जानकी मंडल चित्रकूट (बांदा) के कलाकारों ने मुनि आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, फुलवारी लीला का मंचन किया। इस दौरान दर्शकों की मंचन स्थल पर भारी भीड़ लगी रही। मंचन में श्रीराम जन्म से आगे की लीला कलाकारों ने दिखाया। गुरु वशिष्ठ की ओर से चारों पुत्रों का नामकरण राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के रूप में किया गया। इसके बाद विश्वामित्र यज्ञ करते हैं तो राक्षस मारीच और सुबाहु उनका यज्ञ नष्ट कर देते हैं। विश्वामित्र भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम को दशरथ के यहां से मांगने पहुंचते हैं और श्रीराम लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांगते हैं। इस पर राजा दशरथ इनकार करते हुए स्वयं चलने की बात कहते हैं। लेकिन बाद में गुरु वशिष्ट के कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.