कन्नौज, नवम्बर 8 -- तालग्राम, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ताहपुर ग्राम पंचायत में बनाया गया कूड़ा निस्तारण केंद्र महीनों से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य ठप होने से ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में जगह-जगह गंदगी फैलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत ताहपुर में वर्ष 2023-24 में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। शुरुआती चरण में गड्ढा खुदवाकर चारदीवारी व एक कमरे का निर्माण किया गया। लेकिन उसके बाद से काम पूरी तरह रुक गया। अब केंद्र के आसपास झाड़ियां उग आई हैं और परिसर गंदगी से भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत में अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिव ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन अब काम अधूरा छोड़ दिया गया है। गांव में कूड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.