गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में दीपावली की रात युवक की गोली मारकर हत्या ताश खेलने के विवाद में की गई थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे दो तमंचे, एक बाइक और स्कूटी बरामद हुई है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की खुशी वाटिका कॉलोनी में दीपावली की शाम माही वाटिका कॉलोनी निवासी ई रिक्शा चालक 22 वर्षीय आशु की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस की टीम ने गुरुवार सुबह प्रशांत निवासी आगरा रोड, एटा को कुम्हार कॉलोनी चौक से गिरफ्तार किया। उससे एक तमंचा और स्कूटी बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि वह दीपावली पर्व पर एटा से पत्नी को लेने ससुराल आया था। पूर्व में वह भी खुशी वाटिका कालोनी में रहता था। इसके चलते कॉलोनी में रहने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.