फरीदाबाद, फरवरी 4 -- नूंह। तावडू सीआईए पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे मौके से पकड़ा। सीआईए तावडू टीम तीन फरवरी की शाम साल्हाका-तावडू रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक निर्माणाधीन सीमेंट की चारदीवारी के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर काबू कर लिया। नियमों के अनुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पॉलीथीन में रखी हेरोइन बरामद हुई, जिसका वजन 20 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ टुंडल निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू के रूप में हुई है। प्...