अररिया, फरवरी 8 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया प्रखंड के कोशकीपुर पंचायत स्थित मदरसा इस्लामिया मारीफुल कुरान में तालीमी बेदारी, इस्लाहे माशरा और मदरसा तामीर को लेकर एक जलसा का आयोजन किया गया। इसकी सदारत दारुल उलूम रहमानी के मुफ्ती अलीम उद्दीन कासमी ने की। जबकि जलसा की नज़ामत मौलाना तौकीर रियाज़ी ने किया। इस मौके पर उलमाओं ने तालीम की अहमियत और समाज में फैली विभिन्न प्रकार की बुराइयों पर विस्तार से अपनी तकरीर पेश की। उलमाओं ने कहा कि तालीम विकास की कुंजी है, इससे तरक्की के तमाम रास्ते खुलते हैं। आज वही कौम और मुल्क तरक्की याफ़्ता है जहां तालीम है।तालिम के बगैर हम विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते।वहीं मौलाना ने समाज में फैली विभिन्न प्रकार की बुराइयों पर भी अपनी तकदीर पेश की। इसमें खास तौर से दहेज प्रथा, बाल विवाह ,बाल श्रम और नशा के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.