मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- मुरादाबाद। सपा नेता हाजी तालिब अंसारी को प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। तालिब अंसारी ने कहा कि अखिलेश यादव देश में पीडीए समाज की आवाज बने हैं। वह देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके इस मिशन को एक सिपाही की हैसियत से पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करुंगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...