अयोध्या, जनवरी 3 -- बीकापुर, संवाददाता।कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के दाराबगंज कस्बे में बीती रात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लगभग 10 हजार रुपये नकद व करीब तीन हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। पीड़ित विकास मौर्य पुत्र हनुमान प्रसाद मौर्य निवासी तोरो माफी, दाराबगंज की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी के साथ कमला पसंद, सिग्नेचर व दोस्त पान मसाला गुटखा उठा ले गए। चोरी के बाद चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर लगभग 100 मीटर दूर एक नाली में फेंक दिया। सुबह जब पीड़ित दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और वीडियो बनवाई। पुलिस कर्मिय...