बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होने पर महिला उन्हें लेकर मायका चली गई। घर में ताला लगा था। चोर कमरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात उठा ले गए। मायका से लौटने पर वारदात की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। तिंदवारी थानाक्षेत्र के छापर गांव निवासी सोनू सिंह पत्नी अनूप सिंह, पति परदेस में रहते हैं। अपने बच्चों को लेकर मायका ग्राम गोस जनपद फतेहपुर गयी थी। घर में ताला लगा था। मायके से अपने घर वापस आई। बाहर का ताला खोलकर अन्दर गयी। अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। ऊपर के कमरे में गई तो वहां का ताला भी टूटा था। अलमारी में रखा सामान गायब था। पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। बताया कि एक सोने हार, दो सेट झुमका, एक सेट बिजली, अंगूठी, पायल, चांदी के सिक्के, 55000 ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.