हमीरपुर, जनवरी 10 -- सरीला, संवाददाता। जलालपुर थानाक्षेत्र के छेड़ीबेनी गांव में चोरों ने बीती रात एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के गहनों से भरा बक्सा पार कर दिया और गहने निकालने के बाद तालाब की सीढ़ियों में पत्थर से दबाकर भाग गए। मामले की जानकारी परिजन को सुबह हुई। बक्सा में रखे सोने-चांदी के गहने व एक हजार की नकदी गायब थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। क्षेत्र के छेड़ीबेनी गांव निवासी संदीप ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार रात में घर के लोग खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह जब जागे तो देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बक्सा गायब था। चोरी की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित के घर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच तालाब किनारे खेल रहे बच्चों की नजर तालाब की सीढ़ियों में पत्थर के नीचे दबे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.