आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के हर्रा की चुंगी स्थित कंपोजित शराब की दुकान का शनिवार की रात ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखा हजारो रुपये नकदी, शराब की बोतल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। सुबह में लोगों को जानकारी हुई। सेल्समैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शराब के दुकान के बगल में दूसरी दुकान पर लगे सीटीवी कैमरा को भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...