बगहा, दिसम्बर 24 -- बैरिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक व फर्नीचर दुकान में रात्रि को ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बैरिया के दुकानदार दीपक कुमार शर्मा बैरिया थाने में आवेदन दिया है। दुकानदार ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे के बाद रंजन कुमार अन्य सहयोगियों के साथ दुकान का ताला तोड़कर चोरी की। वह बैरिया वार्ड संख्या 7 का रहने वाला है। चोरों ने दुकान से 2.5 एमएम तार के चार बंडल, ड्रिल मशीन, मिक्सर मशीन, एक रूम हीटर व नकद चुरा लिये। तथा गल्ले में रखे 22,500 रुपये नकद चोरी कर लिए। दुकानदार ने बताया कि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । जिसके आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया ग...