फतेहपुर, जनवरी 10 -- धाता। थाना क्षेत्र के घोषी गांव में शुक्रवार रात लैब टेक्नीशियन के सूने मकान का ताला तोड़ कर शातिरों ने घर में रखे लाखों के नगदी जेवर पार कर दिये। शनिवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घोषी गांव निवासी अंकित सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी साधना सिंह कुंडा प्रतापगढ़ में सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। पत्नी वहीं रहती है। वह मां के साथ गांव में रहते हैं। मां की तबियत खराब होने पर दवा कराने के लिये गए थे। वहीं पत्नी के पास रुके थे। बताया जा रहा है कि तीस दिसंबर को घर में ताला बंद कर चले गए थे। तब से घर में कोई नहीं था। शनिवार को मोहल्ले के लड़के खेल रहे थे। घर का दरवाजा खुला देखा तो अपने घरों में सूचना दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने अंकित सिंह को सूचना दी। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.