सहरसा, जनवरी 12 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के देहद गांव में जनवितरण प्रणाली दुकानदार के मुख्य द्वार पर लगे गेट का ताला तोड़कर शनिवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा गेहूं चावल की चोरी कर ली गयी है। पीड़ित डीलर ने सोनवर्षा राज थाना में आवेदन देकर कारवाई करने की मांग किया है। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन में जुटी। चोरी की घटना दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि जानकारी मिली है सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...