बेगुसराय, फरवरी 15 -- बीहट। बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरादेवस निवासी मो. इस्तियाक ने मोती चौक स्थित मोबाइल दुकान से करीब तीस हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी होने को लेकर बरौनी थाना में आवेदन दिया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल व बिजली के सामान की चोरी कर ली है। पुलिस को दिये आवेदन में 10 फरवरी को दुकान से चोरी होने की बात कही गई है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...