दुमका, नवम्बर 21 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के मरकुंडा गांव में एक बंद घर से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिली कि उक्त गांव के बसंत शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ देहरादून में रहता है। पिछले छह माह से उसके घर में ताला लगा हुआ था। गुरुवार को जब बसंत के पिता नरसिंह मिस्त्री जो इसी गांव के अपने पुराने घर में रहते है ने जब अपने बेटे के घर की सफाई के लिए घर के बाहर का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि गोदरेज टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। छत की सीढ़ी के दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था।‌ जिसके बाद उसने उक्त चोरी होने की घटना की जानकारी सरैयाहाट थाना को लिखित रूप में दिया। जिसमें बताया है कि कांसा का बर्तन, चांदी के जेवर और कपड़े की चोरी हुई है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फोटो-20दुमका-218, कैप्सन- सरैयाहाट ...