मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के बेलाहीलच्छी प्राथमिक विद्यालय का शुक्रवार की रात ताला तोड़ कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गई। शनिवार को विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी ने पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने तीन क्विंटल चावल, बर्तन, रोकड़ पंजी, खेल सामग्री और शिक्षण अधिगम सामग्री की चोरी की है। थानेदार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...